मन कैसा अद्भुत है
कभी तुम्हें बुलाता है
कभी रूठ जाता है
कभी सबको अपनाता है
कभी एकाकी हो जाता है
मन के पास
अपना संसार बनाने और मिटाने का
यह जो हुनर है
ये कहाँ से आता है
कौन संशय और विश्वास के झूले
मन उपवन में चुपचाप धर जाता है
कैसे हो जाता है ऐसा
कि कभी
हर बात का सार खो जाता है
और कभी कण कण में
अनंत का दरसन हो जाता है
अशोक व्यास
२२ जनवरी २०११
6 comments:
मन विचित्र है,
रहे अलग तो,
दाँय मचाये,
संग मित्र है।
मन विचित्र है।
मन के पास
अपना संसार बनाने और मिटाने का
यह जो हुनर है
ये कहाँ से आता है....
मन को तो बाँधा नहीं जा सकता न ......
तभी शायद .....!!
बस यही तो मन की गति है ……………मन से गहन और चंचल कोई नही……………बहुत सुन्दर भाव ।
सच ही मन अद्भुत है ..
कल्पना जन्म लेती है मन में,
अद्भुत है कविता का प्रसव भी,
गुण,रस,अर्थ,भाव से हो रंजित,
कवि के पहलु से छिटक जाती,
रोत्ता है रचियता उसके वियोग में,
फैली ख्याति प्रसवित कविता की,
पुलकित हो नव प्रसव में जुट जाता|
अद्भुत मन है फिर भी प्यारा है,
संशय,अविश्वास को भी दे देता अवकाश,
प्रेम,करुणा से भी तो सटा पड़ा है,
हर किसी की चाहत तो यही पूरी करता है|
Post a Comment