कौन सा होगा वह शब्द
जहाँ से शुरू होगा
सूत्र
अपने आप तक पहुँचने का
प्रश्न दिखता नहीं
उत्तर दिख जाता है
खुले द्वार को देख दौड़ता है मन
अभिव्यक्ति का दूध
झरता है जैसे
पावन गौमाता के थन से
शब्द वात्सल्य से
उंडेलते हैं
शुद्धि, बुद्धि
दृष्टि और फिर
और अधिक सुन्दर, रसमय
सारयुक्त हो जाती सृष्टि
अशोक व्यास
न्यूयार्क, अमेरिका
२४ जून २०११
3 comments:
व्यास जी आपके मन में गहरे तक हिन्दुस्तान का दिल धड़कता है इस धड़कन को जज्बात में ढालते रहिये शुभकामनाये
वहाँ तो शब्द स्वयं ही स्वरूप हो जाता है।
सुन्दर प्रस्तुति के लिए आभार.
आपने खुद ही प्रश्न किया और खुद ही उत्तर दे दिया है.'अक्षर ब्रहम योग' गीता के आठवें अध्याय में वर्णित है.
Post a Comment