Monday, December 11, 2017

कविता





















कविता
न नारा
न विज्ञापन
कविता
सत्य खोजता
मेरा मन

कविता
न दर्शन
न प्रदर्शन
कविता
अनंत से
खेलता बचपन

कविता
चुपचाप चलता
मधुर जीवन
कविता
मेरे भीतर
मेरा आगमन

कविता
मौन मुखरित
ममत्व प्रसव 
शिखर पर
सुरभित
नव नव उत्सव
-अशोक व्यास
दिसम्बर ११, २०१७
न्यूयार्क, अमेरिका

1 comment:

suresh said...

KPIS Pvt. Ltd. is a Jaipur-based company has been established since last 2.5 years. We are a team of enthusiastic programmers, & always ready to accept new challenges, grasping new technologies. We are expert in website & app designing, development and SEO. We have a sound experience in the Artificial Intelligence as well as best web development company in jaipur. Our way of working has made us a unique entity in Jaipur.
https://www.kpis.in/

सुंदर मौन की गाथा

   है कुछ बात दिखती नहीं जो  पर करती है असर  ऐसी की जो दीखता है  इसी से होता मुखर  है कुछ बात जिसे बनाने  बैठता दिन -...