Saturday, June 25, 2016

ट्रिक्स उसकी जादू सी


लौट कर नहीं 
बढ़ते बढ़ते ही 
पहुंचना है उसके पास 
जिसे छोड़ आया हूँ पीछे 

२ 

मिटा कर फर्क 
पीछे और आगे का 
खेलता है 
खेल 
वह 
और जीत जाता हर बार  
क्योंकि देख-समझ नहीं पाता 
मैं 
 ट्रिक्स उसकी जादू सी 

अशोक व्यास
 २९  मई २०१६ 

No comments:

सुंदर मौन की गाथा

   है कुछ बात दिखती नहीं जो  पर करती है असर  ऐसी की जो दीखता है  इसी से होता मुखर  है कुछ बात जिसे बनाने  बैठता दिन -...