क्या टिप्प्पणी करें उसके वाक् चातुर्य के कमाल पर
ले गया वो हमारी आँख से काजल निकाल कर
फिर उसी काजल से अपना चेहरा किया काला
हमारे खिलाफ उसने मुक़्क़दमा कर डाला
हैरत से देख रहे हैं उसका अंदाज़ शातिराना
एक हमलावर का संसद में सहानुभूति पाना
बात अच्छी लगे ऐसी तो ताली मत बजाना
अपनी सतर्कता बढ़ा कर स्वयं को बचाना
देख बौद्धिक अंधेपन की प्रतिष्ठा समाज में
ऐसे किसी अज्ञानी के झांसे में मत आ जाना
अभी तो शुरु हुआ है मंथन
अमृत नहीं प्रकटेगा दनादन
पहले अवांछित पदार्थ आएंगे, मत घबराना
भारत की माटी में श्रद्धा रखना, विजय पाना
अशोक व्यास
न्यूयार्क, अमेरिका
२६ फरवरी २०१६
No comments:
Post a Comment